आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अपनी दूसरी सूची में आप ने इंद्री, साढौरा, थानेसर, रतिया, आदमपुर, बरवाला, तिगांव, फरीदाबाद और बावल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इंद्री से हवा सिंह को और फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को उतारा गया है। इससे पहले आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने बताया था कि पार्टी अपनी दूसरी सूची जारी करेगी।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा। कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट दी थी, जिस पर उसकी हार हुई थी। वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप ने 46 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई थी।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…