भारत

एक ‘गुंडे के दबाव’ में झुकी ‘आप’, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है: स्वाति मालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर लगे कथित ‘मारपीट’ के आरोपों को पार्टी द्वारा निराधार बताकर खारिज किये जाने पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि एक ‘गुंडे के दबाव’ में झुकी ‘आप’ अब उनके चरित्र पर सवाल उठा रही है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि पार्टी ने कुमार द्वारा उनके साथ ‘मारपीट’ किये जाने को स्वीकार कर लिया था लेकिन दो दिन बाद ‘यूटर्न’ ले लिया। आप नेता आतिशी के संवाददाताओं को संबोधित करने के बाद स्वाति मालीवाल ने यह टिप्पणी की।

आप नेता आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल को फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मारपीट के मामले की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि “जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाट के तहत बीजेपी ने एक साजिश रची, जिसके तहत 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा और मोहरा थीं। उनका इरादा सीएम पर आरोप लगाने का था लेकिन सीएम उस वक्त वहां नहीं थे इसलिए वह बचा गए। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके साथ मारपीट की गई। आज जो वीडियो सामने आया है उसमें वह सीएम आवास के ड्राइंग रूम में आराम से बैठी हुई हैं और पुलिस अधिकारियों को धमकी दे रही हैं। वीडियो में वह विभव कुमार को भी धमकी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में न तो उनके कपड़े फटे हैं और न ही उनके सिर पर कोई चोट नजर आ रही है।”

Editor

Recent Posts

वेस्टइंडीज ने चौथे T20 क्रिकेट मैच में भारत को 24 रन से हराया, श्रृंखला 2-2 से बराबर

वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…

31 मिनट ago

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों से स्थानीय निर्देशों का पालन करने की अपील की

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…

42 मिनट ago

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 1370 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…

44 मिनट ago

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

46 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

49 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

54 मिनट ago