मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया
तमिलनाडु में मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थूथुकुडी और छह अन्य जिलों में अगले एक सप्ताह तक मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के…
भारतीय चिकित्सा संघ ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा
भारतीय चिकित्सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंकीपॉक्स की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किए जाने को दृष्टि में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज यहां मंत्रालय के वरिष्ठ…
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने की अपील की
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्र से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने की अपील की। उन्होंने उद्योग, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों से अनावश्यक आयातों के स्थान पर स्थानीय उत्पादन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। स्वदेशी के एक पहलू के रूप…
इराक ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सरकार की सराहना की
इराक ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत सरकार की सराहना की है। इराक के उप प्रधानमंत्री फुआद हुसैन आज बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इराक ग्लोबल साउथ का एक अभिन्न अंग…
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
कोलकाता में आर.जी. कर राजकीय अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ- आई.एम.ए. ने आज 24 घण्टे की देशव्यापी हडताल का आह्वान किया है। आई.एम.ए. ने सुबह छह बजे से ओ.पी.डी. और…
सुमित अंतिल और भाग्यश्री जाधव पेरिस पैरालिंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह के लिए भारत के ध्वजवाहक होंगे
तोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल और शॉट-पुट स्टार भाग्यश्री जाधव पेरिस पैरालिंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। पैरालिंपिक खेल 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे। इन खेलों में 84 एथलीट भारत का…
कर्नाटक के राज्यपाल ने मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण साइट आवंटन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज मैसुरू शहरी विकास प्राधिकरण एम यू डी ए के साइट आवंटन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। यह मंजूरी टी जे अब्राह्म, प्रदीप और स्नेहामई कृष्ण…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में 69 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई सूची तैयार करने को कहा
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती से संबंधित नई चयन-सूची तीन महीने के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने जून-2020 और जनवरी-2022 में जारी 6 हजार 800 उम्मीदवारों की…









