insamachar

आज की ताजा खबर

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे। इसमें 40 से अधिक देशों के 600 से अधिक प्रदर्शक, 300 अंतरराष्‍ट्रीय कं‍पनियां और प्रतिभागी भाग लेंगे। सेमीकॉन इंडिया भारत का प्रमुख सेमीकंडक्‍टर सम्‍मेलन…

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब जीत लिया है। यह 2026 में ज्वेरेव का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने जून में फ्रेंच ओपन का खिताब…

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पाकिस्तान मूल के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय…

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों की आवाजाही की व्यवस्था पर चर्चा की जानी थी। ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हमद अल…

भारत ने ओमान तट पर व्यापारिक पोत पर हुए हमले की निंदा की; भारतीय चालक दल के तेरह सदस्यों को बचाया गया

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले की कड़ी निंदा की है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि अब तक चालक दल के 13 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है।…

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी…

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली

भारत ने अफगानिस्‍तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय श्रृंखला में 1-शून्‍य की बढ़त बना ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 156…

भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता

भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्‍य दिया…

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है। दो दिन के शिखर सम्मेलन के विशेष क्षणों को दर्शाने वाला एक…