बिज़नेस

थोक मूल्य सूचकांक के अनुसार देश में मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 2.05 प्रतिशत पर आई

थोक मूल्य सूचकांक-डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति इस वर्ष मार्च में घटकर दो दशमवल शून्य पांच प्रतिशत पर आ गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज जारी आंकड़ों में बताया कि इस वर्ष फरवरी में मुद्रास्फीति दो दशमलव तीन आठ प्रतिशत थी।

डब्ल्यूपीआई में प्राथमिक वस्तुओं की वार्षिक मुद्रास्फीति दर मार्च में घटकर शून्य दशमलव सात छह प्रतिशत रह गई जो फरवरी में दो दशमलव आठ एक प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर पिछले महीने पांच दशमलव नौ चार प्रतिशत से घटकर चार दशमलव छह छह प्रतिशत रह गई।

इस बीच, ईंधन और बिजली श्रेणी फरवरी में शून्य दशमवल सात एक प्रतिशत की अपस्फीति के मुकाबले शून्य दशमलव दो प्रतिशत के साथ सकारात्मक क्षेत्र में लौट आई। विनिर्मित उत्पाद श्रेणी में मुद्रास्फीति मार्च में दो दशमलव आठ छह प्रतिशत से बढ़कर तीन दशमलव शून्य सात प्रतिशत हो गई। मंत्रालय ने बताया कि मार्च में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पाद, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली और वस्त्र निर्माण की कीमतों में वृद्धि के कारण आई है।

Editor

Recent Posts

भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मंत्री-स्तरीय 7वीं संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की बैठक आयोजित की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मिस्र के निवेश और विदेश व्यापार मंत्री…

2 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में…

4 घंटे ago

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है, इस वर्ष का विषय है – पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्‍तरदायी और…

4 घंटे ago

उगते सूर्य को अर्घ्य और प्रार्थना के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिन छठ महापर्व आज संपन्न…

6 घंटे ago

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण हुआ

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…

20 घंटे ago