अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कहा है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ सीमा पर झड़पों से अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान हमले के बाद केवल सैनिक कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के कतर और अन्य अरब देशों जैसे मित्र राष्ट्रों ने युद्ध समाप्त करने को कहा था। आमिर खान मुत्तकी ने कहा कि युद्ध नहीं बल्कि बातचीत ही समाधान है।
इससे पहले, आमिर खान मुत्तकी ने कहा था कि भारत को चाबाहार बंदरगाह पर प्रतिबंध हटाने के लिए अमरीका के साथ बातचीत करनी चाहिए। कल नई दिल्ली में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बंदरगाह सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है और इसका अधिकतम उपयोग होना चाहिए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…