प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के सैक्टर 19 में आज आग लग गई जिस पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। बताया गया है कि इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे अस्पताल भेजा गया है। लोगों का कहना है कि खाना बनाते समय एक टैंट में आग लग गई।
महाकुंभ-2025 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रशासन को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो तुंरत मौके पर पहुंचा गया और तेजी से आग पर काबू पा लिया। मेला प्रशासन ने कहा है कि अब सब कुछ सामान्य है।
घटना की सूचना मिलने के बाद अग्नि शमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल के दल मौके पर पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को घटना के तथ्यों से अवगत कराया है।
मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने के आदेश दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…