भारत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल नामांकन वापसी के बाद 4 हजार 140 उम्मीदवार मैदान में

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल नामांकन वापसी के बाद 4 हजार 140 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 7 हजार 78 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें से 2 हजार 938 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

महायुति गठबंधन के गोपाल शेट्टी, स्वकृति शर्मा, विश्वजीत गायकवाड़, धनराज महाले और अन्य बागी नेताओं ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। महा विकास अघाड़ी की ओर से कांग्रेस के बागी नेता मुख्तार शेख, मधु चव्हाण और उम्मीदवार मधुरिमा राजे छत्रपति ने अपना नामांकन वापस लि‍या।

शिव सेना (यूबीटी) ने सहयोगी पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) को समर्थन देते हुए पेन, पनवेल और अलीबाग में अपने उम्मीदवार वापस ले लिए। मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे-पाटिल के उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। राज्य में मतदान 20 नवंबर को होगा।

Editor

Recent Posts

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

2 घंटे ago

ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…

3 घंटे ago

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…

5 घंटे ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

5 घंटे ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

5 घंटे ago