कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भारत-विस्तार नामक डिजिटल पहल का शुभारंभ किया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल सहयोगी ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को स्मार्ट, सशक्त और सूचना-समृद्ध बनाना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान अपने मोबाइल फोन से एक ही कॉल में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने इसे कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक सलाह, मंडी मूल्य और मौसम संबंधी जानकारी मिलेगी।
शिवराज सिंह चौहान कहा कि सरकार का लक्ष्य फसलों का उत्पादन बढ़ाना है। हमारा लक्ष्य उत्पादन बढाना उसके लिए नई-नई किस्में आईसीआर फसलों की तैयार करना, उत्पादन की लागत घटाना, मैग्नाइजेशन तकनीकी का इस्तेमाल करके कम लागत का उत्पादन कैसे हो ताकि प्रोफिट बढ़े उसका प्रयास। किसान को उसके उत्पादन का दाम देना अगले एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदी की हमने कोशिश की है। मौसम की मार अगर फसल को बरबाद कर दे तो नुकसान की भरपाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से करते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस डिजिटल पहल को किसान क्रांति की शुरुआत बताया और किसानों से इसका भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।





