बिज़नेस

एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.42 करोड़ रुपये का लाभांश का भुगतान किया

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई), कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उद्यम एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड (एजीआईएन) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1,42,23,513 रुपये का लाभांश घोषित किया है। लाभांश वितरण निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करता है। एजीआईएन ने अपनी स्थापना के बाद से पहली बार लाभांश भुगतान किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में लाभांश को औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक एम.एल. जाट उपस्थित थे। यह घोषणा एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण मलिक के नेतृत्व में एजीआईएन की निरंतर वित्तीय मजबूती और रणनीतिक दृष्टि को दर्शाती है।

2011 में स्थापित, एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड आईसीएआर की वाणिज्यिक शाखा के रूप में कार्य करता है, जो कृषि अनुसंधान और व्यावहारिक कार्यान्वयन को जोड़ता है। एजीआईएन किसानों और उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे भारत में कृषि-प्रौद्योगिकियों को हस्तांतरित करने, उनका मूल्यांकन करने और उन्हें बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लाभांश घोषणा वित्तीय स्थिरता, संस्थागत जवाबदेही और भारत के कृषि नवाचार इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के अपने व्यापक मिशन के प्रति एगिन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

5 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

7 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

8 घंटे ago