तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले पट्टली मक्कल काची-पीएमके, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए में शामिल हो गई है। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके महासचिव इडापड्डी के. पलनीसामी ने चेन्नई में पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास के साथ मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। इडापड्डी के. पलनीसामी ने कहा कि वे पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में हैं और गठबंधन में और दलों के शामिल होने की संभावना है। पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने दावा किया कि तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके नेतृत्व वाला गठबंधन जबरदस्त बहुमत से सरकार बनाएगा।
हम तमिलनाडु में ए.डी.एम. के नेतृत्व में चुनाव लडेंगे। तमिलनाडु के लोग सत्तारूढ़ पार्टी डी.एम.के. से बहुत नाराज हैं। महिला सुरखा, शराब और मादक पदार्थों की लत, सामाजिक न्याय जैसे कई मुद्दे हैं। इसलिए ए.आई.ए.डी.एम.के. नेतृत्व वाला गठबंधन जबरदस्त बहुमत से सरकार बनाएगा।
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…