विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि जांच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की समिति गठित कर रही है।
एयर इंडिया ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान की दुर्घटना में 241 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। विमान कल दिन में अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में यात्री और चालक दल सहित कुल 242 लोग सवार थे। यात्रियों में भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के सात और कनाडा का एक नागरिक था। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल हैं। रमेश विश्वास कुमार नाम के एक यात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गये।
इस बीच, विमान विनिर्माता कंपनी बोईंग ने कहा है कि वह एयर इंडिया के संपर्क में हैं और उसे किसी भी प्रकार की सहायता देने को तैयार है। दुर्घटनाग्रस्त बोईंग 787-8 ड्रीमलाईनर विमान वर्ष 2014 में एयर इंडिया को सौंपा गया था। कल इस विमान दुर्घटना के बाद बोईंग के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
टाटा समूह के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि टाटा समूह, घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करेगा और उपचार का खर्च वहन करेगा।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सॉर्टिंग हैट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मालाबार समूह की 51 कंपनियों के मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीच नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित किया। वह इंडोनेशिया…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण…