बिज़नेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू की हड़ताल के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने चालक दल के सदस्‍यों की हडताल के कारण 80 से अधिक उडाने रद्द कर दीं और बडी संख्‍या में उडानों में देरी हुई। एयरलाइंस के चालक दल के कर्मचारियों ने प्रबंधन की कुछ नीतियों के खिलाफ सामुहिक रूप से छुट्टी ले ली। केरल में चार अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डों से कल रात से उडानें बाधित रहीं। कोचीन अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार अंतर्राष्‍ट्रीय उडानें और बैंगलुरू के लिए एक घरेलू विमान सेवा रद्द कर दी गईं।

इस बीच नागर विमानन मंत्रालय ने उडान रद्द होने के मामले में एयर इंडिया एक्‍सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है और इस मुद्दे का तुरंत समाधान करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्‍सप्रेस को नागर विमानन महानिदेशालय के नियामों के अनुसार यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने को भी कहा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

26 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

29 मिनट ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

31 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

41 मिनट ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

18 घंटे ago