एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालक दल के सदस्यों की हडताल के कारण 80 से अधिक उडाने रद्द कर दीं और बडी संख्या में उडानों में देरी हुई। एयरलाइंस के चालक दल के कर्मचारियों ने प्रबंधन की कुछ नीतियों के खिलाफ सामुहिक रूप से छुट्टी ले ली। केरल में चार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से कल रात से उडानें बाधित रहीं। कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार अंतर्राष्ट्रीय उडानें और बैंगलुरू के लिए एक घरेलू विमान सेवा रद्द कर दी गईं।
इस बीच नागर विमानन मंत्रालय ने उडान रद्द होने के मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है और इस मुद्दे का तुरंत समाधान करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को नागर विमानन महानिदेशालय के नियामों के अनुसार यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने को भी कहा है।
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…
सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को 50 पैसे से बढ़ाकर ढाई रुपये प्रति लीटर…
सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, एयर इंडिया ने 20 अक्तूबर तक रियाद,…
विश्व बैंक समूह के लिए निजी पूंजी जुटाने के मामले में भारत, अमरीका और ब्रिटेन…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय…