इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की। टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी ने इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव तक की अपनी सेवाएं आठ अगस्त तक स्थगित कर दी थीं।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।”
एयरलाइन कंपनी तेल अवीव से आने-जाने के लिए पक्की टिकट वाले अपने यात्रियों को उनके टिकट का पूरा पैसा वापस करने की पेशकश कर रही है। पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास सहित विभिन्न आतंकवादी समूहों के बीच संघर्ष के कारण तनाव अभी भी उच्चस्तर पर बना हुआ है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…