भारत

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान AVSM, VM ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला

एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जून 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 16 दिसंबर, 1989 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्‍हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों में 3000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। वह एक पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर हैं और अपने ऑपरेशनल करियर में उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभाली है, एक फॉरवर्ड बेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर और एक प्रीमियम फाइटर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं। उन्होंने वायु सेना मुख्‍यालय और कमान मुख्‍यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। एयर ऑफिसर ने 2017 में

रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स और 2018 में यूएसएएफ के साथ संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का निर्देशन किया है। एयर ऑफिसर ने मध्‍य वायु कमान के वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी प्रशासन और एयर डिफेंस कमांडर के पद पर नियुक्ति की। एयर मार्शल प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, लंदन (यूके) के पूर्व छात्र भी हैं।

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान में वरिष्ठ वायु स्टाफ अधिकारी का पदभार संभालने से पहले वे वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (हथियार प्रणाली) थे। वायु सेना अधिकारी को राष्ट्रपति के ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ और ‘वायु सेना पदक’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Editor

Recent Posts

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

8 घंटे ago

ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर…

9 घंटे ago

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की…

11 घंटे ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

11 घंटे ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

11 घंटे ago