नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ओडिशा में लैंडिंग के समय हुई विमान दुर्घटना की जांच करेगा। महानिदेशालय ने बताया कि कल राउरकेला के निकट इंडिया-वन एयर सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विमान ने कल दोपहर भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। कुछ ख़राबी आने के कारण लगभग एक बजकर बीस मिनट पर इसे कंसोर के निकट उतरना पड़ा। महानिदेशालय ने बताया कि यह स्थल राउरकेला हवाई अड्डे से लगभग 15-20 किलोमीटर पहले है। विमान में सवार चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सुरक्षित हैं।
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…
भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…