भारत

अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों की निंदा की

अखिल भारतीय शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बंगलादेश में हिन्‍दू अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचारों की निंदा की है। लखनऊ के बड़ा ईमामबाड़ा में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की वार्षिक बैठक में बंगलादेश और नेपाल के उलेमा और मुस्लिम विद्वान भी शामिल हुए। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्‍बास ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सशक्‍त अभियान चलाया जाना चाहिए। बांग्‍लादेश के मयमन सिंह ज़िले में इस महीने कथित ईश निंदा के आरोप में दीपू चन्‍द्र दास को जिन्‍दा जला दिया गया था। 24 दिसम्‍बर को अमृत मंडल उर्फ सम्राट की भी राजबाड़ी में भीड़ ने हत्या कर दी थी।

इस बीच, बंगलादेश अल्पसंख्यक मानवाधिकार कांग्रेस ने कहा है कि इस वर्ष जून से दिसंबर के बीच बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ ईशनिंदा आरोपों की 71 घटनाएं सामने आईं। मानवाधिकार संगठन ने चांदपुर, चट्टोग्राम, दिनाजपुर, लालमोनिरहाट, सुनामगंज, खुलना, कोमिला, गाजीपुर, तंगेल और सिलहट सहित 30 से ज़्यादा जिलों में ऐसे मामले दर्ज किये।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

6 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

6 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

6 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

6 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

20 घंटे ago