हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में एक हजार 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार से अधिक मतदाता हैं। चुनाव के सुचारू संचालन के लिए कुल बीस हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।





