भारत

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी

केरलम, असम और पुद्दुचेरी में कल होने वाले विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

केरलम में मतदान के दौरान पर्यावरण संरक्षण प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के वास्‍ते अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। केरलम के सभी मतदान केंद्रों में ग्रीन प्रोटोकॉल के अनुपालन के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक और थर्मोकोल की वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुडुम्बश्री इकाइयों के माध्यम से स्‍टील और कांच के बर्तन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हरित कर्म सेना के सहयोग से एक अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली की व्यवस्था की गई है। जागरुकता बढ़ाने के लिए पिछले तीन हफ्तों से “ग्रीन बटन” अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्‍लंघन करने वालों पर राज्य भर में 8 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

पुद्दुचेरी में सुचारू मतदान के लिए बूथ स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और टैगोर सरकारी कला एवं विज्ञान कॉलेज के स्ट्रांग रूम आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच खोल दिए गए हैं। यहां से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मतदान केंद्रों पर भेजी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियां और कर्नाटक पुलिस की विशेष इकाई शामिल हैं। 137 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर 155 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। केंद्रशासित प्रदेश के छह वितरण केंद्रों से आज सुबह भेजी गई ईवीएम और वीवीपैट दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचनी शुरू हो गई हैं।

असम में चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही अब सारा ध्यान सुचारू मतदान के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं पर केंद्रित हो गया है, जहां तकनीक और सुरक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण है।

Editor

Recent Posts

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

1 घंटा ago

कैबिनेट ने राजस्थान के बालोतरा जिले में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL), पचपदरा के लिए लागत संशोधन और इक्विटी में निवेश को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एचपीसीएल राजस्थान…

1 घंटा ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, चालू वित्‍तवर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत पर…

2 घंटे ago

अमरीका-ईरान संघर्ष-विराम समझौते के बीच वैश्विक तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में बढत

अमरीका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की…

2 घंटे ago