भारत

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 16 जिलों की 152 सीटों पर होगा। इस चरण में एक हजार चार सौ अठहत्तर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। मतदान 44,376 बूथों पर होगा जिनमें तीन हजार सहायक बूथ शामिल हैं। महिलाओं द्वारा 5444 बूथ संचालित किए जाएंगे। मॉडल बूथों की संख्‍या 207 हैं। वहीं, बालुरघाट और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में दो दिव्यांगजन–संचालित बूथ हैं। पहले चरण के चुनाव में 167 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी बूथों पर शत–प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए आयोग ने त्वरित प्रतिक्रिया दल, हवाई दस्ते, सीसीटीवी कैमरे सहित विभिन्‍न सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

तमिलनाडु में भी कल राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में 5 करोड़ 73 लाख 43 हजार से ज्‍यादा मतदाता हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष मतदान के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदान के महत्व पर हर जगह जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए भी बैनर, तख्तियाँ और पोस्टर का उपयोग किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इस बार सभी मतदान केंद्रों की वेबकॉस्टिंग की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर पानी, शौचालय, व्हीलचेयर, बिजली और शामियाने जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्‍ध कराई जा रही हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

9 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

9 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

11 घंटे ago