पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कल होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिन्दर भगत, भारतीय जनता पार्टी के शीतल अंगुराल और कांग्रेस पार्टी की सुरिन्दर कौर के बीच है। एक लाख 72 हजार 20 मतदाताओं वाले निर्वाचन क्षेत्र में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के साथ अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किये गए हैं।
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…