अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 50 से अधिक वर्षों में पहली मानवयुक्त चंद्र उड़ान के लिए नए रॉकेट को लॉन्च-पैड पर पहुंचाया
नासा ने अपने शक्तिशाली नए चंद्रमा रॉकेट को लांच पैड तक पहुंचा दिया है। इसके साथ ही 50 से अधिक वर्षों के बाद मानवयुक्त चंद्रमा फलाई अराउंड मिशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन सौ 22 फुट ऊंचा स्पेस लॉंच सिस्टम रॉकेट फ्लोरिडा स्थिति कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से लांच पैड तक ले जाया गया। इस अभियान के अंतर्गत चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर लगभग 10 दिन की यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटेगें। इस मिशन का शुभारम्भ सम्भवत: फरवरी के शुरू में ही किया जा सकता है।





