ईरान और इस्राइल के के मध्य बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान के विदेश मंत्री आज जिनेवा में जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बुधवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार सभी पक्षों को संयम दिखाते हुए कूटनीतिक समाधान निकालना चाहिए और तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचना चाहिए। इन तीन यूरोपीय देशों ने ईरान के साथ वर्ष 2015 के परमाणु समझौते पर वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन अब इन तीनों का कहना है कि अगर ईरान संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के साथ सहयोग नहीं करता है तो समझौते के तहत हटाए गए प्रतिबंध फिर से लागू किये जायेंगे।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…