insamachar

आज की ताजा खबर

SEBI partners with DigiLocker to reduce undeclared assets in Indian securities market and enhance investor protection
बिज़नेस

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बीच सेबी ने निवेशको से संयम बरतने की अपील की

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता के बीच, सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने निवेशकों से संयम बरतने की अपील की है। मुंबई में निफ्टी 50 के 30 वर्ष पूरे होने के के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, तुहिन कांता पांडे ने कहा कि भारत के घरेलू बुनियादी ढांचे मजबूत बने हुए हैं, जो ऐसी अनिश्चितताओं के बीच दृढ़ता प्रदान करते हैं।

तुहिन कांता पांडे ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण प्रमुख शिपिंग मार्गों में व्यवधान और तेल एवं गैस आपूर्ति में अचानक आई रुकावटों से वैश्विक बाजार वर्तमान में उथल-पुथल का सामना कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों में बाधा उत्पन्न हो रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *