अंतर्राष्ट्रीय

ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच विश्व नेताओं ने प्रदर्शनकारियों पर की जा रही हिंसक कार्रवाई की निंदा की

ईरान में जारी प्रदर्शनों के बीच विश्व नेताओं ने प्रदर्शनकारियों पर की जा रही हिंसक कार्रवाई की निंदा की है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में ईरान के नागरिकों के साहस की सराहना की और वहां की सरकार से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक हथियारों का इस्तेमाल बंद करने तथा शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने की अपील की है। देश के कई प्रांतों में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

ईरान में देश के सर्वोच्च नेता के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी के बीच आज भी इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद रहा। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमरीका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार अधिकारियों ने हिंसा पर चिंता व्यक्त की और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया, जबकि फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने प्रदर्शनकारियों की हत्या की निंदा की।

ईरान के निर्वासित युवराज रजा पहलवी, देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक प्रमुख विपक्षी नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने लोगों से प्रदर्शन जारी रखने का आग्रह किया है और सशस्त्र बलों से जनता की सुरक्षा करने का आह्वान किया है। रजा पहलवी ने स्‍वयं को लोकतांत्रिक परिवर्तन के संभावित सूत्रधार के रूप में प्रस्तुत किया। उनके हालिया बयानों में सत्ता परिवर्तन, धर्मनिरपेक्ष सरकार के समर्थन और अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील पर जोर दिया गया है। 28 दिसंबर को शुरू हुए प्रदर्शन अब ईरान की धार्मिक सत्ता के लिए एक चुनौती में तब्दील हो गए हैं। प्रदर्शनकारी सीमित सुधारों के बजाय आमूल-चूल राजनीतिक परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है। पश्चिमी देशों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है, जबकि ईरानी अधिकारियों का कहना है कि विदेशी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए अशांति फैला रही हैं। इससे एक तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया है और इंटरनेट पर प्रतिबंध के कारण ईरान से सूचनाओं का प्रवाह सीमित हो गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

4 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

5 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

5 घंटे ago