भारत

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 30 मार्च, 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। लोग सप्ताह में छह दिन मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में घूमने आ सकते हैं, सिवाय सोमवार के, जो रखरखाव का दिन होता है। यह उद्यान 5 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के कारण), 20 और 21 फरवरी (राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के सम्मेलन के कारण) और 14 मार्च (होली के कारण) को भी बंद रहेगा।

सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। यह गेट नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के बीच है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।

अमृत ​​उद्यान निम्नलिखित दिनों में विशेष श्रेणियों के लिए खुला रहेगा:

  • 26 मार्च – ​दिव्यांग व्यक्तियों के लिए
  • 27 मार्च – रक्षा, अर्धसैनिक और पुलिस बलों के कर्मियों के लिए
  • 28 मार्च – महिलाओं और आदिवासी महिला एसएचजी के लिए
  • 29 मार्च – वरिष्ठ नागरिकों के लिए

गार्डन में बुकिंग और प्रवेश निःशुल्क है। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकती है वॉक-इन एंट्री भी उपलब्ध है।

राष्ट्रपति भवन 6 से 9 मार्च, 2025 तक अमृत उद्यान के हिस्से के रूप में विविधता का अमृत महोत्सव भी आयोजित करेगा। इस वर्ष के महोत्सव में दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

22 मिनट ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

24 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सहकारी संघवाद और विधिक सुधारों पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय विधि आयोग…

30 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

41 मिनट ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…

5 घंटे ago