भारत

अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 अगस्त, 2024 को अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन, 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा (अंतिम प्रवेश शाम 05:15 बजे होगा)।

पहली बार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से आरक्षित रहेगा। साथ ही, पिछले वर्ष की तरह, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा।

अमृत उद्यान रखरखाव के लिए सभी सोमवार को बंद रहेगा।

आम जनता के लिए प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।

उद्यान में प्रवेश और स्लॉट की बुकिंग निःशुल्क है। बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है, साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर “वॉक-इन विजिटर्स” के लिए रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से भी की जा सकती है।

आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 (उद्यान के लिए प्रवेश द्वार) तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी।

आगंतुक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं, साथ ही नई दिल्ली में चेंज ऑफ गार्ड समारोह देख सकते हैं, शिमला में राष्ट्रपति निवास मशोबरा और हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम का दौरा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।

अमृत ​​उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन, 2024 के उद्घाटन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। खिलाड़ी और शिक्षक भी अपने विशेष दिनों यानी क्रमशः 29 अगस्त और 5 सितंबर, 2024 को बिना किसी शुल्क के संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स द्वारा IIFL कैपिटल सर्विसेज की कुछ अतिरिक्त इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड…

22 मिनट ago

सीसीआई ने लॉरियल इंडिया द्वारा ओनेस्टो लैब्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लॉरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओनेस्टो लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के…

27 मिनट ago

डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया 17 करोड़ रुपये कीमत का 12 किलो विदेशी सोना जब्त किया

सीमा पार सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना…

31 मिनट ago

डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर पटाखों की संदिग्ध आयात खेप को जब्त किया

खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान में, डीआरआई के अधिकारियों ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर…

1 घंटा ago

RBI ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से 75,026 करोड़ रुपये वापस लिए

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्‍त तरलता की वजह से आज एक ओवरनाइट वेरिएबल…

15 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ; लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी सेवा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

15 घंटे ago