insamachar

आज की ताजा खबर

AAI and Bharat Taxi
भारत

हवाई अड्डों पर विनियमित और यात्री-अनुकूल कैब सेवाएं शुरू करने के लिए AAI और भारत टैक्सी के बीच हुआ समझौता

भारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) ने भारत के पहले सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि कई हवाई अड्डों पर विनियमित और यात्री-अनुकूल कैब सेवाएं शुरू की जा सकें। यह ज्ञापन ‘भारत टैक्सी’ की व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत में देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा के रूप में इसका औपचारिक शुभारंभ किया था। इस सेवा की दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली मेट्रो रेल निगम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कई संस्थानों के साथ साझेदारी हो गई है, जिसका उद्देश्‍य शहरी और हवाई अड्डे के सभी क्षेत्रों में नियमित संचालन, वित्तपोषण और एकीकृत लास्ट-माइल समाधान उपलब्ध कराना है।

इस साझेदारी से हवाई अड्डा परिसर में विश्वसनीय परिवहन सेवा उपलब्‍ध होगी। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रवर्तित और प्रमुख सहकारी संस्थानों द्वारा समर्थित भारत टैक्सी, अनूठे चालक-स्वामित्व वाले सहकारी मॉडल पर काम करती है। परंपरागत प्लेटफॉर्मों से हटकर यह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पारदर्शी मूल्य निर्धारण की गारंटी देता है, जिससे यात्रियों के लिए उचित किराया सुनिश्चित होता है। साथ ही ड्राइवरों के कल्याण और स्वामित्व को प्राथमिकता दी जाती है।

यह पहल आत्मनिर्भर भारत, सहकार से समृद्धि और विकसित भारत @ 2047 के दीर्घकालिक दृष्टिकोण सहित प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ जुड़ी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *