भारत

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन की आज दोपहर बाद पटना में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले महागठबंधन की आज दोपहर बाद पटना में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि विपक्षी गठबंधन के सभी छह घटक दल राष्‍ट्रीय जनता दल के कार्यालय में इस बैठक में भाग लेंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। महागठबंधन की सभी 6 सहयोगी पार्टियां सीटों पर समझौते और राष्ट्रीय जनता दल द्वारा घोषित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति को लेकर विचार मंथन करेंगी। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रखा है।

बैठक के दौरान महागठबंधन के सामूहिक चुनाव रणनीति और एजेंडा पर भी चर्चा होगी। हाल ही में एनडीए से अलग हुए पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महागठबंधन में नया सहयोगी दल के रूप में प्रवेश देने पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

10 घंटे ago

हाई-स्पीड नेशनल हाईवे कॉरिडोर के विकास में तकनीक के इस्तेमाल और स्थिरता को मज़बूत करने के लिए NHAI के दिशानिर्देश

विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…

10 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…

12 घंटे ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…

12 घंटे ago

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम किया घोषित

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…

12 घंटे ago

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…

12 घंटे ago