बिज़नेस

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने आधिकारिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली का दौरा किया

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर ने आधिकारिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए 22-24 जून, 2026 तक नई दिल्ली का दौरा किया। यह दौरा संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने और 7 फरवरी, 2026 के संयुक्त वक्तव्य के अनुरूप अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के चल रहे प्रयासों में एक अहम कदम था।

राजदूत जैमीसन ग्रीर ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की चर्चा की। दोनों नेताओं ने बीटीए के प्रमुख तत्वों की व्यापक समीक्षा की, जिनमें बेहतर बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, गैर-टैरिफ बाधाओं में कमी और रणनीतिक क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग शामिल हैं।

दोनों पक्षों ने हाल के महीनों में वार्ता टीमों द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया और तकनीकी एवं मंत्रिस्तरीय बैठकों से मिली गति का स्वागत किया। चर्चाएं एक व्यापक बीटीए की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के मार्गों पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने एक ऐसे समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जो संतुलित, व्यावसायिक रूप से सार्थक हो और दोनों देशों के व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के लिए ठोस लाभ प्रदान करे।

बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य के बीच भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी के बढ़ते महत्व को स्‍वीकार करते हुए, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने, नवाचार को बढ़ावा देने और लचीली, भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करने के अपने साझा लक्ष्य को दोहराया।

दोनों पक्षों ने विश्वास व्यक्त किया कि जारी वार्ता से आर्थिक संबंध और गहरे होंगे तथा भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें वर्षगांठ (रूबी जयंती) समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय…

2 मिनट ago

लोकसभा अध्यक्ष ने 12वें BRICS संसदीय फोरम, 2026 का उद्घाटन किया; प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन के ऐतिहासिक संविधान सदन…

11 मिनट ago

कैबिनेट सचिव ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए NCMC की बैठक की अध्यक्षता की

कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात से निपटने…

15 मिनट ago

ICGEB ने ESTIC 2026 के पूर्वालोकन कार्यक्रम में सिस्टम एवं सिंथेटिक बायोलॉजी के क्षेत्र में भारत की क्षमता को दर्शाया

नई दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) ने विज्ञान की उभरती…

17 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर श्री…

3 घंटे ago