भारत

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लोरेंसो ने कहा कि भारत उसका प्रमुख व्यापार साझेदार है और दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मनुअल गोंजाल्‍वेस लोरेंसो ने कहा है कि भारत और अंगोला आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई दिल्ली में आज भारत-अंगोला व्यापार मंच में उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाओं में विशेषज्ञता प्राप्‍त भारत एक प्रमुख साझेदार है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत-अंगोला द्विपक्षीय संबंध जीवंत ऊर्जा साझेदारी पर आधारित हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार चार अरब बीस करोड़ डॉलर तक पहुंच गया था।

कीर्ति वर्धन ने कहा कि भारत ने रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग और मजबूत करने के लिए अंगोला को 20 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की स्‍वीकृति दी है।

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि भारत सभी अफ्रीकी देशों के साथ परस्पर लाभकारी और स्थायी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लॉरेंको से मुलाकात की और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंगोला सहित सभी अफ्रीकी देशों के साथ भारत के घनिष्ठ संबध है। राष्ट्रपति ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले पर राष्ट्रपति लॉरेंको के सहानुभूति और आतंकवाद के विरुद्ध समर्थन की भी सराहना की।

भारत अफ्रीकी महाद्वीप में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने की आपकी प्रतिबद्धता पर अडिग है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई नृशंस आतंकवादी हमले के बाद आपके समर्थन और एकजुटता की प्रबल अभिव्यक्ति के लिए भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से आपको धन्यवाद। इस घटना ने एक बार फिर दर्शाया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्‍यकता है।

Editor

Recent Posts

NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे खाली पड़ी जमीनों पर औषधीय वृक्षारोपण के लिए ‘NHAI आरोग्य वन’ परियोजना विकसित करेगा

जैव विविधता को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास में पारिस्थितिक स्थिरता को एकीकृत करने…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति दी, 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो गलियारा निर्मित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को…

13 घंटे ago

NHRC ने गुजरात के राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक पत्रकार को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में लेने और यातना देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया…

13 घंटे ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने अरूणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1200 मेगावाट की क्षमता वाली वाली कलाई-II जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने कलाई-II जलविद्युत परियोजना…

15 घंटे ago

कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के…

15 घंटे ago