पश्चिम बंगाल सरकार आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याणकारी पहल, ‘अन्नपूर्णा योजना’ का शुभारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
पहले चरण में, लाभार्थियों को बैंक खातें में आज से ही 3,000 रुपये भेजना शुरू होगा। इस योजना से लगभग दो करोड़ महिला उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। नबन्ना में, दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल उपस्थित रहेंगी। साथ ही, राज्य के सभी ब्लॉक, नगर पालिकाएं और कलकत्ता नगर निगम क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के प्रत्येक ब्लॉक और नगर पालिका से जुड़ा रहेगा। पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। उद्घाटन के बाद प्रत्येक ब्लॉक और नगर पालिका क्षेत्र में चुने गए 100 अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को अनुमोदन पत्र प्रदान किया जाएगा।
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…
यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…
पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…