भारत

वार्षिक नौसेना शिक्षा सोसायटी सम्मेलन –2024 गोवा नौसेना क्षेत्र में आयोजित हुआ

वार्षिक नौसेना शिक्षा सोसायटी (एनईएस) सम्मेलन 2024, 20 से 22 नवंबर, 2024 तक गोवा नौसेना क्षेत्र, वास्को-डा-गामा, गोवा मुख्यालय में आयोजित किया गया। प्रमुख कार्यक्रमों में कार्यकारी समिति, प्रबंधन सलाहकार समिति (एमएसी) और अकादमिक सलाहकार समिति (एएसी) की बैठकें हुईं जिनमें नौसेना स्कूलों के लिए नीतिगत ढांचे- विशेषकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने नेवी चिल्ड्रन स्कूल, गोवा का भी दौरा किया।

22 नवंबर, 2024 को कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता वाइस एडमिरल नियंत्रक कार्मिक सेवाएं और एनईएस अध्यक्ष विनीत मैकार्थी ने की। प्रबंधन सलाहकार समिति और अकादमिक सलाहकार समिति बैठकों की अध्यक्षता नौसेना शिक्षा और एनईएस के उपाध्यक्ष कमोडोर एसएम उरोज अतहर ने की। सम्मेलन में नौसेना मुख्यालय के अधिकारियों के साथ ही देश भर के नौसेना स्कूलों के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुखों ने भाग लिया।

सम्मेलन में एनईएस अध्यक्ष ने पिछले वर्ष शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले स्कूलों को रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की। वाइस एडमिरल मैकार्थी ने अपने संबोधन में नौसेना कर्मियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में नौसेना स्कूलों की सराहना की। उन्होंने नई शिक्षा नीति और अन्य दिशानिर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने के महत्व पर बल दिया। स्कूल प्रबंधन से उन्होंने ऐसा शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने का भी आग्रह किया जो छात्रों में जीवन कौशल विकसित करने तथा उन्हें शैक्षणिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने को प्रेरित करे।

Editor

Recent Posts

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए अधिकृत देशों के जहाजों को देना होगा सेवा शुल्क: ईरान

ईरान ने कहा है कि अधिकृत देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के…

21 मिनट ago

ब्रिक्स खेल मंत्रियों ने विशाखापत्तनम बैठक में संयुक्त घोषणा-पत्र पारित किया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक 2026 संपन्न हुई। इस बैठक…

34 मिनट ago

NSDC और कल्टस एजुकेशन ने AWS के सहयोग से देशव्यापी क्लाउड और एआई कौशल पहल की शुरुआत की

कौशल विकास एवं उद्यमशिलता मंत्रालय (एमएसडीई), भारत सरकार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम…

37 मिनट ago

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago