बिज़नेस

APEDA ने नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में भारत की जैविक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने 4 से 7 मार्च, 2025 तक एनाहेम कन्वेंशन सेंटर, कैलिफोर्निया, अमेरिका में आयोजित नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में भारत की समृद्ध कृषि विरासत और बढ़ते जैविक क्षेत्र को प्रदर्शित किया। जैविक बाजार में भारत की वैश्विक पहचान बढ़ाने के लिए, एपीडा ने चावल, तिलहन, जड़ी-बूटियाँ, मसाले, दालें, मेवे, अदरक, हल्दी, बड़ी इलायची, दालचीनी, आम प्यूरी और आवश्यक तेलों सहित जैविक उत्पादों की विविध श्रेणी का प्रतिनिधित्व करने वाले 13 प्रमुख भारतीय निर्यातकों के इसमें भाग लेने की सराहना की। इस प्रदर्शनी में भारत ने अपनी कृषि शक्ति तथा स्थिरता, गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

एपीडा ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से 4 मार्च, 2025 को सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक (आईबीएसएम) और रात्रि भोज का आयोजन किया। इस उच्च पदाधिकारियों के कार्यक्रम में जैविक उद्योग के वैश्विक नेता एक साथ आए,जिससे व्यावहारिक चर्चाओं, सार्थक सहयोग और व्यावसायिक अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ।

नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में भारत मंडप का उद्घाटन 5 मार्च, 2025 को अभिषेक कुमार शर्मा, वाणिज्यदूत, भारत के महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका द्वारा किया गया। मंडप में भारत की जैविक कृषि क्षमता को प्रदर्शित किया गया जिससे यहां आने वालों को को देश की जैविक खेती की परंपराओं का अनुभव प्राप्त हुआ।

उपस्थित लोगों, गणमान्य व्यक्तियों और खरीदारों को क्यूरेटेड फूड टेस्टिंग के माध्यम से भारत की जैविक समृद्धि का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसमें बाजरा खिचड़ी, बाजरा पास्ता, मिश्रित सब्जी पराठा, हल्दी लट्टे, आलू टिक्की और बहुत कुछ शामिल था। पूरे कार्यक्रम के दौरान इन पेशकशों की व्यापक रूप से सराहना की गई।

नेचुरल प्रोडक्ट्स एक्सपो वेस्ट 2025 में एपीडा की भागीदारी ने जैविक कृषि में वैश्विक नेता के रूप में भारत की उभरती भूमिका की पुष्टि की। तेजी से बढ़ते जैविक क्षेत्र के साथ भारत उच्च गुणवत्ता वाले, टिकाऊ उत्पादों देते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांगों को पूरा करने कर रहा है।

जैसे-जैसे वैश्विक खाद्य उद्योग स्थिरता और स्वास्थ्य के प्रति सजग विकल्पों की ओर बढ़ रहा है, एक्सपो में एपीडा के प्रयासों ने बेहतर जैविक उत्पादों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस पहल के माध्यम से एपीडा का लक्ष्य रणनीतिक सहयोग बनाना और टिकाऊ और स्वस्थ भोजन के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है। एक्सपो में भारत का मंडप भारत की जैविक उत्कृष्टता का प्रमाण था जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, प्रेरक निर्यातक कहानियों और एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय एपीडा, भारत से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात के विकास, संवर्धन और सुविधा के लिए उत्तरदायी है जिसका उद्देश्य वैश्विक जैविक खाद्य बाजार में भारत की उपस्थिति बढ़ाना है।

Editor

Recent Posts

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऋण वितरण में मजबूत वृद्धि दर्ज की

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) ने ऋण वितरण का विस्तार करके…

13 घंटे ago

NHAI ने देश भर के 121 टोल प्लाजाों पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा आरंभ कर दी है

केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया विजन और जीवन सुगम बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, भारतीय…

13 घंटे ago

पर्यावरण सहयोग पर आम सहमति बनाने के उद्देश्‍य से 12वें ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक नई दिल्‍ली में संपन्‍न

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।…

14 घंटे ago

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा; ट्रीसा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद सहित पंद्रह अन्‍य खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा…

14 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के…

14 घंटे ago