भारत

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने स्वदेशी रूप से विकसित एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (XWG) डीजल लॉन्च किया

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में स्वदेशी रूप से विकसित एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (एक्सडब्ल्यूजी) डीजल लॉन्च किया। भारतीय सेना और तेल विपणन कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह विशेष ईंधन, चरम जलवायु परिस्थितियों में लड़ाकू और रसद वाहनों की गतिशीलता, सुरक्षा और परिचालन क्षमता को बढ़ाएगा। इस तकनीक का उपयोग उच्च ऊंचाई वाले और भीषण शीत ऋतु वाले क्षेत्रों में व्यापक नागरिक उपयोग के लिए भी किया जा सकता है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पारंपरिक डीजल बहुत कम तापमान पर गाढ़ा होकर ईंधन फिल्टर को जाम कर सकता है, जिससे ऊंचाई वाले और बर्फीले इलाकों में वाहनों के संचालन में बाधा आ सकती है। एक्सडब्ल्यूजी डीजल इस समस्या का समाधान करता है और माइनस 42 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी प्रभावी रहता है। बीएस-6 मानकों और आईएस-1460:2025 विनिर्देशों के अनुरूप होने के कारण, इसे भारतीय सेना के वर्तमान वाहन बेड़े में बिना किसी इंजन संशोधन या पुनः मानकीकरण के उपयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सेना प्रमुख ने एक्सडब्ल्यूजी डीजल को एक क्रांतिकारी स्वदेशी नवाचार बताया, जो चरम जलवायु परिस्थितियों में गतिशीलता, परिचालन तत्परता और मिशन की विश्वसनीयता को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह ईंधन उन प्रक्रियाओं को समाप्त कर देगा जो पहले भीषण सर्दियों के दौरान वाहनों को चालू रखने के लिए आवश्यक थीं, जिससे कर्मियों की सुरक्षा और मनोबल में सुधार होगा। सेना प्रमुख ने एक वर्ष के भीतर इस समाधान को विकसित करने के लिए भारतीय सेना की टीम और तेल विपणन कंपनियों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग विभिन्न परिचालन आवश्यकताओं के लिए और अधिक विशेष ईंधन विकसित करने में सहायक होगा।

सैन्य अनुप्रयोगों के अलावा, यह तकनीक उच्च ऊंचाई वाले और अत्यधिक शीत ऋतु वाले क्षेत्रों में नागरिक उपयोगकर्ताओं को भी लाभ पहुंचाएगी, जिससे गंभीर जलवायु परिस्थितियों में चलने वाले वाहनों और उपकरणों की विश्वसनीयता और सुरक्षा में सुधार होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

11 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

12 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

12 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

12 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

12 घंटे ago