भारत

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

इस यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और वे मॉस्को में ‘टॉम्‍ब ऑफ अननोन सोल्‍जर’ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ सैन्य सहयोग और प्रशिक्षण सहित पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सेना प्रमुख मॉस्को स्थित राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र का दौरा करेंगे और रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिनमें रक्षा उद्योग और खरीद से जुड़े मामलों के प्रभारी उप रक्षा मंत्री श्री वासिली सर्गेयेविच ओस्माकोव भी शामिल हैं। इन मुलाकातों से मौजूदा सैन्य घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और रक्षा सहयोग बढ़ाने के अवसरों का लाभ मिलेगा।

इस यात्रा के अंतर्गत, जनरल धीरज सेठ सेंट पीटर्सबर्ग भी जाएंगे, जहां वे मिखाइलोव्स्काया मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का दौरा करेंगे और अकादमी के नेतृत्व और संकाय के साथ बातचीत करेंगे।

यह दौरा दोनों देशों द्वारा सतत सैन्य कूटनीति और आपसी सैन्य संपर्क के महत्व को दर्शाता है। इन मुलाकातों से सैन्य सहयोग को गहरा करने और भारत एवं रूस के बीच दीर्घकालिक रक्षा संबंधों को मजबूती मिलने की उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

11 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

11 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

13 घंटे ago