भारत

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी संयुक्त अरब अमीरात एवं श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए

सेना प्रमुख (सीओएएस), जनरल उपेंद्र द्विवेदी, विदेशी मित्र राष्ट्रों के साथ रक्षा सहयोग एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता के मद्देनजर 05 से 08 जनवरी 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात एवं श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए।

जनरल द्विवेदी का यह दौरा 05-06 जनवरी 2026 को संयुक्त अरब अमीरात में प्रमुख कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा। जनरल द्विवेदी के आगमन पर यूएई थल सेना द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। अपने यूएई प्रवास के दौरान, सेना प्रमुख यूएई सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जिसमें यूएई थल सेना के कमांडर भी शामिल हैं। वह यूएई सेना की संरचना, भूमिकाओं एवं क्षमताओं की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। जनरल द्विवेदी प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे और श्रीलंकाई अधिकारियों एवं सैनिकों से बातचीत करेंगे, जो भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को दर्शाता है। उनके कार्यक्रमों में यूएई के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का दौरा भी शामिल है जहां भारतीय सेना प्रमुख सभी अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, पेशेवर सैन्य संबंध एवं रणनीतिक समझ को और मजबूत करना है।

यूएई की यात्रा के बाद, जनरल द्विवेदी 07-08 जनवरी को श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन पर, श्रीलंकाई सेना द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह श्रीलंकाई सेना के कमांडर, रक्षा उप मंत्री एवं रक्षा सचिव सहित वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। जनरल द्विवेदी श्रीलंका में प्रशिक्षण सहयोग, क्षमता निर्माण एवं क्षेत्रीय सुरक्षा सहित दोनों देशों के पारस्परिक हितों वाले विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी श्रीलंका के रक्षा सेवा कमान एवं स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी) में अधिकारियों को संबोधित करेंगे और बुट्टाला स्थित सेना युद्ध कॉलेज में अधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे, जो श्रीलंका के साथ रक्षा शिक्षा एवं पेशेवर सैन्य आदान-प्रदान के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

जनरल द्विवेदी आईपीकेएफ युद्ध स्मारक जाकर भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी की यूएई एवं श्रीलंका की यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र एवं पश्चिम एशिया में मित्र राष्ट्रों के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने, आपसी विश्वास को बढ़ावा देने एवं अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत नोएडा सेक्टर-51…

13 सेकंड ago

रक्षा मंत्रालय ने INS बेतवा पोत की सामान्य मरम्मत एवं पुनर्संचालन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस बेतवा की सामान्य मरम्मत एवं पुनर्संचालन के…

4 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने नई…

12 मिनट ago

भारत और नॉर्वे ने सतत निर्माण के लिए औद्योगिक अपशिष्ट को संसाधनों में बदलने हेतु संयुक्त प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं पर चर्चा की

भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सिंटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद…

29 मिनट ago

चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया

देश में चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान देश के रोजगार…

7 घंटे ago

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली…

8 घंटे ago