insamachar

आज की ताजा खबर

Around 67.25 percent voting was recorded in the fourth phase of Lok Sabha elections.
चुनाव भारत मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में रात 11:45 बजे तक लगभग 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में रात 11:45 बजे तक लगभग 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे पोलिंग पार्टी लौटती रहेंगी, इसे फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) लाइव उपलब्ध होगा, जैसा कि पहले के चरणों में हुआ था।

क्र. सं.राज्य / केंद्र शासित प्रदेशपीसी की संख्याअनुमानित मददानप्रतिशत
1आंध्र प्रदेश2576.50
2बिहार557.06
3जम्मू और कश्मीर137.98
4झारखंड465.2
5मध्य प्रदेश870.98
6महाराष्ट्र1159.64
7ओडिशा473.97
8तेलंगाना1764.74
9उत्तर प्रदेश1358.05
10पश्चिम बंगाल878.37
10 से अधिक राज्य /केंद्र शासित प्रदेश (96 पीसी)9667.25

आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्‍तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ – आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और केन्द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। चौथे चरण में एक हजार सात सौ सत्रह उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *