जम्मू-कश्मीर के तीसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उधमपुर जिले में सबसे अधिक 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आयोग ने कहा कि तीन चरणों में हुआ सफल मतदान इस क्षेत्र में नई सुबह को दर्शाता है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि तीन चरणों की वोटिंग में पुनर्मतदान की नौबत नहीं आई। पूरी वोटिंग प्रक्रिया का रिकॉर्ड लोकसभा चुनाव 2024 से भी अच्छा रहा। आयोग ने बताया कि पहले के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने लोकतंत्र का जश्न मनाया और मतदान बहिष्कार तथा हिंसा को नकार दिया। मतदान केन्द्रों पर मतदान करने के लिए इंतजार करते लोग धैर्य के साथ खड़े नज़र आए। इससे लोकतंत्र में लोगों का मजबूत विश्वास उजागर हुआ।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ने लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाया। यह आने वाले वर्षों में क्षेत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने इस चुनाव को जम्मू कश्मीर के लोगों को समर्पित किया।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…