राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा चढ़ने के साथ बृहस्पतिवार को बिजली की अधिकतम मांग 6,780 मेगावाट पहुंच गयी। यह इस मौसम में अबतक की सर्वाधिक मांग है। शहर की प्रमुख विद्युत वितरण कंपनियों बीएसईईएस और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली की अधिकतम मांग को पूरा करने का दावा किया है।
दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को अपराह्न 3.26 बजे बिजली की अधिकतम मांग 6,780 मेगावाट पहुंच गयी। यह इस मौसम में अबतक की सर्वाधिक मांग है। पिछले साल 16 मई को बिजली की अधिकतम मांग 5,781 मेगावाट थी।
इस बीच, दिल्ली में दिन के समय तेज हवाओं के साथ-साथ लू चलने की भी संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…