असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 26 जिलों के क्षेत्रों के 2500 से अधिक गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य भर में 39 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
ब्रह्मपुत्र, बूढ़ी दिहिंग, दिसांग और कुशियारा नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। राज्य सरकार ने 189 राहत शिविर और एक सौ दस वितरण केंद्र खोले हैं। बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बलों को तैनात किया गया है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…