भारत

ATL टिंकरप्रेन्योर 2024: अटल इनोवेशन मिशन ने आवेदन आमंत्रित किए

अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग, प्रतिष्ठित ‘एटीएल टिंकरप्रेन्योर 2024’ एआईएम के अटल टिंकरिंग लैब्स कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख ग्रीष्मकालीन बूट कैं, के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा करता है। यह बूट कैंप अब गैर एटीएल स्कूलों सहित भारत के सभी स्कूलों के लिए खुला है।

एटीएल टिंकरप्रेन्योर 2024 प्रतिभागी छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव होने वाला है। 40 दिनों की अवधि में, जून से जुलाई तक प्रतिभागी एक आभासी यात्रा पर निकलेंगे जिसका उद्देश्य उन्हें आवश्यक डिजिटल कौशल और रूपरेखा से लैस करना है। बूट कैंप के अंत तक, छात्रों के पास अपने स्वयं के ऑनलाइन उपक्रमों की अवधारणा बनाने और उन्हें विकसित करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान होगा।

एटीएल टिंकरप्रेन्योर का प्रभाव इसके पिछले संस्करणों से स्पष्ट है, जिसमें 5000 से अधिक टीम नवाचारों को देखा गया था। पिछले संस्करण की शीर्ष 100 टीमों को उल्लेखनीय रूप से, प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) से इंटर्नशिप और फंडिंग के अवसर मिले।

पंजीकृत टीमों को ‘मेंटर इंडिया इनिशिएटिव’ के तहत देश भर के समर्पित एआईएम के मेंटरों द्वारा बूट कैंप के दौरान समर्पित मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा। 20 जून से 25 जुलाई तक, छात्र डिजिटल, उत्पाद और उद्यमिता कौशल पर आधारित विशेषज्ञ सत्रों में भाग ले सकेंगे, जिन्हें पूरक हैंडहोल्डिंग सत्रों द्वारा अधिक केंद्रित बनाया गया है।

इस वर्ष प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने केलिए, एटीएल टिंकरप्रेन्योर 2024 ने कई रोमांचक परिवर्धन पेश किए हैं। इनमें टिंकरप्रेन्योर कॉमिक बुक सीरीज़ शामिल है, जिसे प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही आसान अवधारणा संशोधन के लिए फ़्लैशकार्ड भी शामिल हैं। टिंकरचैम्प्स, एक छात्र-नेतृत्व वाला गैर-लाभकारी क्लब, द्वारा विकसित, जिसमें 23 निपुण ‘टिंकरप्रेन्योर’ शामिल हैं, ये संवर्द्धन एक बहुआयामी और समृद्ध शिक्षण वातावरण का निर्माण करेंगे।

एआईएम के मिशन निदेशक डॉ. चिंतन वैष्णव ने कार्यक्रम के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “यह हम सभी के लिए एक रोमांचक क्षण है। हमने पिछले तीन संस्करणों में कुछ शानदार अन्वेषण देखे हैं। एटीएल टिंकरप्रेन्योर छात्रों के लिए, सोच से लेकर कार्यान्वयन तक की यात्रा के लिए एक बेहतरीन मंच है। मुझे बेहद खुशी है कि हम टिंकरचैम्प्स के साथ साझेदारी कर रहे हैं; अपने टिंकरप्रेन्योर समुदाय की सेवाओं को शामिल करने से बेहतर क्या हो सकता है”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।…

28 मिनट ago

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव आज चक्रवाती…

4 घंटे ago

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर…

5 घंटे ago

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापनों और वॉकी-टॉकी की गैर-अनुपालन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने 'होगर टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशन एलएलपी' पर 1 लाख रुपये…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…

21 घंटे ago