insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

आज की ताजा खबर 11 अगस्त 2024, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, आज के मुख्य समाचार

आज के मुख्य समाचार आज के अंतरराष्ट्रीय समाचार आज का खेल समाचार आज की अर्थ जगत की खबरें

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में अभिनव बिंद्रा को सर्वोच्च सम्मान ओलंपिक ऑर्डर प्रदान किया

अंतरराष्‍ट्रीय ओ‍लंपिक संघ ने कल पेरिस में निशानेबाज अभिनव बिन्‍द्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्‍मानित किया। यह पुरस्‍कार ओलंपिक में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है। अभिनव ने वर्ष 2008 में पेइचिंग ओलंपिक में भारत का…

पेरिस ओलंपिक खेलों का समापन समारोह आज, भारत एक रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर 71वें स्थान पर रहा

लगभग तीन सप्ताह तक चली रोमांचक खेल स्पर्धाओं के बाद आज रात पेरिस ओलंपिक खेल सम्पन्न हो रहे हैं। समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। इस दौरान 80 हजार दर्शकों के स्टेडियम में मौजूद रहने की…

सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों का खंडन किया है। अमेरिकी निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च का आरोप है कि माधबी पुरी बुच और…

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वोत्तर, पश्चिमोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान तेज वर्षा की संभावना…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्‍मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के दो जवानों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया

केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड में सेना के दो जवान वीरगति को प्राप्‍त हो गए तथा दो नागरिक घायल हुए। यह मुठभेड कल कोकरनाग क्षेत्र के गागरमांडू इलाके की एहलान बस्‍ती…

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की

बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को घिनौना बताते हुए उनकी निंदा की है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मुहम्मद यूनुस ने विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे…

हिंडनबर्ग का आरोप, सेबी प्रमुख माधवी बुच के पास अदाणी घोटाले के अस्पष्ट ऑफशोर फंड में थी हिस्सेदारी

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को बाजार नियामक सेबी की प्रमुख माधवी बुच के खिलाफ एक नया हमला किया। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया कि सेबी की अध्यक्ष बुच और उनके पति के पास कथित अदाणी धन हेराफेरी घोटाले में…

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि उपज बढ़ाने के लिए जलवायु अनुकूल बीजों की 109 किस्में जारी कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों से परस्पर बातचीत भी…