कमजोर वैश्विक रुझानों और निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी के बीच घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
कमजोर वैश्विक रुझानों और निरंतर विदेशी पूंजी की निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 185.42 अंक गिरकर 73,478.30 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 50.35 अंक…
आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया
आंध्र प्रदेश में चुनाव बाद हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने गृह मंत्रालय को…
त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ क्रिस्टोफर रोवले भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत यात्रा पर आए
त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ क्रिस्टोफर रोवले भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत यात्रा पर आए हैं। डॉ. कीथ रोवले ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता ने त्रिनिदाद और टोबैगो की स्वतंत्रता का…
भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रही श्रीलंका की पांच नौकाओं को पकड़ा
भारतीय तट रक्षक बल ने भारतीय जल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रही श्रीलंका की पांच मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ा है। सभी पांच नौकाएं सक्रिय रूप से भारतीय जल क्षेत्र के अंदर मछली पकड़ रही थीं।…
आज विश्व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है
आज विश्व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस है। इंटरनेट तथा अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग करने की संभावनाओं के प्रति जागरुकता बढाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। देश आज डिजिटल क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के…
मुक्केबाजी: निकहत ज़रीन और तीन अन्य भारतीय मुक्केबाज कजाखिस्तान के अस्ताना में एलोर्डा कप के फाइनल में पहुंचे
महिला मुक्केबाजी में, मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन ने कजाखिस्तान के अस्ताना में एलोर्डा कप 2024 में महिलाओं के 52 किग्रा फाइनल में प्रवेश करने के लिए कजाखिस्तान की टोमिरिस मिरज़ाकुल पर 5-0 से प्रभावशाली जीत दर्ज की। निखत के…
टेबल टेनिस: मनिका बत्रा और शरत कमल पेरिस ओलंपिक के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे
भारत की नंबर एक महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और अनुभवी शरथ कमल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए छह सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा कल टीम की घोषणा की गई। भारत…
आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया
आईपीएल क्रिकेट में सनराइजर्स हैदराबाद ने प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका मैच लगातार बारिश के कारण टॉस के बिना ही रद्द हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स…
मौसम विभाग ने सोमवार तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया; देश के प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के पश्चिमोत्तर भाग और बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान व्यक्त किया है। कल तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पूर्वी…









