insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

जमैका और क्‍यूबा में तूफान मेलिसा से तबाही के बाद भारत ने वहां मानवीय सहायता भेजी

जमैका और क्‍यूबा में तूफान मेलिसा से तबाही के बाद भारत ने वहां मानवीय सहायता भेजी है। मानवीय सहायता और आपदा राहत के रूप में आज नई दिल्‍ली से बीस-बीस टन राहत सामग्री जमैका और क्‍यूबा भेजी गई। विदेश मंत्री…

DRDO ने ESTIC 2025 में ‘इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण’ संबंधी विषयगत सत्र का नेतृत्व किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 3 से 5 नवंबर, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलने वाले उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ईएसटीआईसी) 2025 में भाग ले रहा है। इस सम्मेलन का विषय है- ‘विकसित भारत…

NHRC ने कर्नाटक के बेंगलुरु में बेटी की मृत्यु के बाद पिता द्वारा अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत दिए जाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया कि अपनी इकलौती बेटी की मृत्यु पर शोकग्रस्‍त 64 वर्षीय पिता को कर्नाटक के बेंगलुरु में एम्बुलेंस चालक, पुलिस, श्मशान कर्मचारियों और नगर निगम…

APEDA ने छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका के लिए 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल कर्नेल की पहली निर्यात खेप भेजी

सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका के लिए 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल कर्नेल की पहली निर्यात खेप भेजी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के…

एनबीए ने मूल्यांकन और लाभ साझा करने के ढांचे के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में लाल चंदन के किसानों को 3.00 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने भारत के जैविक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मूल्यांकन और लाभ साझा करने तथा जारी करने की उल्लेखनीय पहलों की श्रृंखला के तहत 199 लाभार्थियों को 3.00 करोड़ रुपये वितरित…

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्शोईयू के साथ द्विपक्षीय बैठक की

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज बुखारेस्ट में रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्शोईयू के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान हुई चर्चाओं में दोनों देशों के बीच व्यापार के विस्तार, निवेश आकर्षित करने और भारत-यूरोपीय संघ के…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव है। इसलिए, शिक्षा को…

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री ने विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने विशिष्ट इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस्पात मंत्रालय की पीएलआई योजना ने अब तक 43,874 करोड़ रुपये के निवेश, 30,760 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और…

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, मौसम विभाग का हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज राष्‍ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षत्र में हल्‍की बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी…