insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

ईरान ने UAE पर खारर्ग द्वीप पर हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का आरोप लगाया; UAE ने आरोपों को खारिज किया

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात – UAE पर आरोप लगाया है कि उसने अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरानी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के लिए होने दिया। ईरान के इस आरोप के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।…

सरकार ने पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वाले परिवारों को तत्काल अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस- पीएनजी और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस -एलपीजी दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को तत्काल प्रभाव से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया है। कल जारी एक अधिसूचना में मंत्रालय…

NHAI वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग वार्षिक पास शुल्क में संशोधन करेगा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की लागू फीस को मौजूदा 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये करने की घोषणा की है। बढ़ी हुई फीस 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। फीस में…

भारत ने अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान के हमलों की निंदा की, हमले में कई लोगों की मौत

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में कई नागरिकों की मृत्यु हो गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से एक और आक्रामक कार्रवाई है,…

ईरान ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्‍य अंतरराष्‍ट्रीय शिपिंग के लिए शुरू लेकिन, अमरीका और इस्राएल के जहाजों को अनुमति नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए चालू है, लेकिन अमरीका और इस्राएल से जुड़े जहाज़ों को इस जलमार्ग से गुज़रने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनकी…

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से युद्धपोत भेजने का आग्रह किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने तेहरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से अपने युद्धपोत भेजने का आग्रह किया है। ईरान के साथ युद्ध अब तीसरे सप्ताह में पहुंच गया है। ट्रूथ सोशल मीडिया पोस्ट…

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला पर हुई गोलीबारी की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुई गोलीबारी के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल– एसआईटी का गठन किया है। यह टीम जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक की निगरानी में…

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ चंद्रपुर, महाराष्ट्र में दो कोयला गैसीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। जी किशन रेड्डी ने…

सरकार ने कैप्टिव पावर फ्रेमवर्क को मजबूत करने और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत नियमों में संशोधन किया

भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स (सीजीपी) से संबंधित विद्युत नियम, 2005 के नियम 3 में संशोधन किया गया है। इन संशोधनों का उद्देश्य व्याख्या संबंधी अस्पष्टताओं को दूर करना, उद्योगों…