insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

EPFO ने राज्य और स्थानीय सरकारी प्राधिकरणों सहित सभी नियोक्ताओं से कर्मचारी नामांकन योजना-2025 का लाभ उठाने का आग्रह किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारी नामांकन योजना (ईईएस)-2025 शुरू की है जो ईपीएफ का विस्तार करने और सरल तथा नियोक्ता-अनुकूल तरीके से गैर-अनुपालन के पिछले मामलों को नियमित करने के उद्देश्य से एक विशेष एकमुश्त सुविधा पहल है।…

प्रधानमंत्री मोदी ने आज मस्कट में भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मस्कट में भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। दर्शकों में वि‍भिन्‍न भारतीय विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र शामिल थे। यह वर्ष ओमान में भारतीय विद्यालयों के लिए विशेष महत्व रखता है,…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वान वील से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ती रक्षा साझेदारी की पुष्टि की गई। दोनों मंत्रियों ने रक्षा उपकरणों के सह-विकास और…

भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे आधिकारिक यात्राएं आसान होंगी और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के अंतर्गत द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज…

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने मिस्र के साथ 35 अरब डॉलर के गैस समझौते की घोषणा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने मिस्र के साथ 35 अरब डॉलर के गैस समझौते की घोषणा की है। बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने इसे इस्राइल के इतिहास का अब तक का सबसे बडा गैस समझौता बताया है। इस समझौते के अंतर्गत…

भारतीय तटरक्षक बल का जहाज सार्थक एक रणनीतिक यात्रा में ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का अपतटीय गश्ती पोत सार्थक ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंच गया है। रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह गहरे पानी का बंदरगाह भारत को ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशिया से जोड़ने वाला एक सीधा व…

दिल्ली सरकार आज से राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू करेगी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए चलाए जा रहे बहुआयामी अभियान के अंतर्गत दिल्ली सरकार आज से पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं नियम का सख्ती से पालन शुरू करेगी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने…

लखनऊ में कल रात घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल लखनऊ में चौथा ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया। भारत फिलहाल श्रृंखला में दो-एक से बढ़त बनाये हुए है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन में विशेषज्ञों ने अश्वगंधा के भविष्य की रूपरेखा तैयार की

आयुर्वेद की सबसे महत्वपूर्ण रसायन जड़ी बूटियों में से एक अश्वगंधा (विथानिया सोम्निफेरा) ने दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन, 2025 में आयोजित एक उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना, जिसने साक्ष्य-आधारित वैश्विक…