insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नई दिल्ली में रक्षा रणनीतिक वार्ता की शुरुआत हुई

नई दिल्ली में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा रणनीतिक वार्ता की पहली बार शुरुआत हुई। इसका उद्देश्य सुरक्षा परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करना और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है। भारत के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग)…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा – फिलीपींस, क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए भारत की एक्ट ईस्ट नीति का महत्वपूर्ण साझेदार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर का भारत की पहली राजकीय यात्रा…

बांग्लादेश में संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे

बांग्‍लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्‍य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस ने कहा है कि अगले संसदीय चुनाव फरवरी 2026 में होंगे। उन्‍होंने कहा कि अंतरिम सरकार की ओर से वह मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को एक पत्र लिखेंगे जिसमें चुनाव आयुक्‍त…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली में कल बादल फटने से खीरगंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियां बचाव और राहत कार्यों में…

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु मंत्रालय की पहलों पर सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल और मुरलीधर…

UPSC भर्ती विज्ञापनों के बारे में अलर्ट अब संस्थानों को ईमेल के माध्यम से उपलब्ध होंगे

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक प्रमुख संपर्क पहल के अंतर्गत, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों के लिए अपने क्षेत्र से संबंधित यूपीएससी भर्ती विज्ञापनों के बारे में सीधे ईमेल अलर्ट प्राप्त करने की एक नई सुविधा शुरू की है…

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के कुशलक्षेम की कामना भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…

प्रधानमंत्री मोदी 7 अगस्त को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को सवेरे लगभग 9 बजे नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन…

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारत और फिलीपींस के बीच आज नौ समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए। ये समझौते प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फिलीपींस के राष्‍ट्रपति फर्डिनेंड रोमुअलदेज़ मार्कोस जूनियर की उपस्थिति में किए गए। इन समझौतों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सहभागिता, आपराधिक मामलों,…