insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से यमुना जल में जहर मिलाने के आरोपों का प्रमाण मांगा

निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की शिकायत पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। अरविंद केजरीवाल ने एक साक्षात्‍कार में हरियाणा सरकार द्वारा यमुना नदी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया था।…

जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2024 का ICC क्रिकेटर चुना गया

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित सर गारफील्‍ड सोबर्स ट्रॉफी से सम्‍मानित किया जाएगा। बुमराह को क्रिकेट के सभी प्रारूप में असाधारण प्रदर्शन के लिए वर्ष 2024 के लिए आई.सी.सी. का श्रेष्‍ठ पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया है।

ISRO ने श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट NVS-02 का सफल प्रक्षेपण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सेटैलाइट एन.वी.एस.-02 का सफल प्रक्षेपण किया। इसे सुबह छह बजकर 23 मिनट पर जी.एस.एल.वी.-एफ-15 प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया। सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज युवाओं की ऊर्जा से देदीप्यमान है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ और मां गंगा…

बहुभाषी शासन के लिए भाषिणी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला त्रिपुरा पहला पूर्वोत्तर राज्य बना

त्रिपुरा सरकार ने मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जो त्रिपुरा की समृद्ध क्षेत्रीय भाषाओं…

NHRC ने अपना दो सप्ताह का ऑनलाइन लघु अवधि इंटर्नशिप कार्यक्रम (OSTI) शुरू किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 27 जनवरी, 2025 को अपना दो सप्ताह का ऑनलाइन लघु अवधि इंटर्नशिप कार्यक्रम (ओएसटीआई) शुरू किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से विविध शैक्षणिक विषयों के 80 स्नातक और…

DPIIT और JKEDI ने जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कार्यक्रम प्रणाली को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (JKEDI) ने क्षेत्र में स्टार्टअप्स के लिए सहयोग, मार्गदर्शन और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन…

CCI ने रिन्यू एक्जिम DMCC द्वारा ITD सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड में 72.64 प्रतिशत तक शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिन्यू एक्जिम डीएमसीसी द्वारा आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड में 72.64 प्रतिशत तक शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी है। प्रस्तावित संगठन में निम्नलिखित शामिल हैं: अधिग्रहणकर्ता दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में निगमित है और…

भारतीय तटरक्षक बल और इंडोनेशियाई तटरक्षक बल ने समझौते को तीन साल के लिए बढ़ाया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और इंडोनेशिया तटरक्षक बल (बदान कीमानन लौट रिपब्लिक इंडोनेशिया-बाकामला) ने 27 जनवरी, 2025 को तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में दूसरी उच्च स्तरीय बैठक (एचएलएम) के दौरान समुद्री सुरक्षा और सहयोग पर अपने समझौते (एमओयू) को अगले…